Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब निक की ये बात सुनकर प्रियंका ने सुबह 3 बजे परिणीति को किया था कॉल

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास से शादी करने को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी साल निक ने प्रियंका को उसके बर्थडे (18 जुलाई) को लंदन में प्रपोज किया था। प्रपोज करने के बाद निक से इंगेजमेंट करके प्रियंका ने सबको चौंका दिया था।

इन सबके बीच प्रियंका के परिवार में एक ऐसा खास सदस्‍य था जिसे प्रियंका और निक के रिश्‍ते के बारे में सबसे पहले पता चला था। जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तो इसकी खबर सबसे पहले प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा को मिली थी।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सुबह तीन बजे एक वीडियो कॉल किया था और बताया था कि निक ने उन्‍हें प्रपोज किया परिणीति ने इस बात का भी खुलासा किया कि निक और प्रियंका ने भारत आने की जानकारी भी उन्‍हें थी।

एक प्रोग्राम के बातचीत में परिणीति ने कहा कि, ‘जिस दिन प्रियंका और निक ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला किया मैं वो पहली इंसान थी जिसे फोन आया था। जिस दिन निक ने प्रियंका को प्रपोज किया उस दिन प्रियंका का बर्थडे था। मुझे सुबह तीन बजे एक कॉल आई। मैं जानती थी कि वो छुट्टियां मना रही हैं। उसने मुझे अंगूठी दिखाई। दोनों उस वक्त एक साथ कॉल पर ही थे। वो लोग पहले मुझे कॉल करना चाहते थे। प्रियंका से ये खबर सुन मैं खुशी से इमोशनल हो गई। लेकिन वो बहुत खूबसूरत पल था।’

परिणीति ने ये भी बताया कि प्रियंका और निक के भारत आने की खबर भी उन्हें थी। परिणीति ने बताया कि, ‘प्रियंका ने मुझे कॉल किया और कहा कि वो निक के साथ भारत आ रही हैं। मैंने कहा मुझे सारी डिटेल दो। मैं जानती थी कि उसकी जिंदगी में कोई खास इंसान है। मैं उन दोनों के लिए बेहद खुश हूं।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending