Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

KBC में एक गलती से महिला ने गंवाए 6 करोड़ रुपए, अमिताभ भी रह गए हैरान!

Published

on

kbc

Loading

मुंबई। बिग बॉस 12 को पछाड़ कर अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ( KBC )  टीआरपी के मामले टॉप पर आ गया है। मंगलवार को इस शो में कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी हैरान रह गए। डिब्रूगढ़ से आईं विनीता जैन इस सीजन में 1 करोड़ जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा अमिताभ भी नहीं लगा पाए।

kbc

1 करोड़ जीतने के बाद विनीता से अगला सवाल पूछा गया जिसकी वजह से उन्हें 6 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। आपको बता दें कि 1 करोड़ जीतने के बाद अगले सवाल पर विनीता ने शो को क्विट कर दिया लेकिन जब अमिताभ ने उनसे सवाल को उत्तर देने को कहा तो उन्होंने सही जवाब दिया। जिससे अमिताभ भी हैरान रह गए। अगर विनीता ने शो को नहीं छोड़ती तो वो सात करोड़ रुपए अपने साथ ले जातीं।

kbc

अमिताभ बच्चन ने बिनीता से सात करोड़ रुपए के लिए 16वां प्रश्न में पूछा कि 1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का आविष्कार किया था?  अंतिम सवाल का जवाब देने में वह कंफ्यूज हो गईं शो को छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद अमिताभ ने उनसे पूछा कि कोई ऑप्शन चुनना होता तो क्या चुनतीं। इस पर बिनीता ने एडवर्ड कैलहन उत्तर बताया। यह ऑप्शन सही था। अगर बिनीता आगे खेलतीं तो वो KBC के इतिहास की पहली 7 करोड़ जीतने वाली कंटेस्टेंट बन सकती थीं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending