Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के पायलट ने बीच यात्रा फ्लाइट उड़ाने से किया इंकार, कहा-‘मेरी ड्यूटी का टाइम खत्म’

Published

on

Loading

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों के साथ कुछ अजीबो गरीब हुआ। दरअसल, शिफ्ट खत्म होने का हवाला देते हुए पायलट ने बीच यात्रा में ही प्लेन उड़ाने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्लेन में सवार यात्री भड़क गए। उन्होंने विरोध में कहा कि वो विमान से नहीं उतरेंगे। कैप्टन ने तब प्लेन को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी बुलानी पड़ी।

पाकिस्तान के अखबार के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया। फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।

PIA के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट की सुरक्षा के लिए उड़ान भरने से पहले पायलटों के लिए उचित आराम करना आवश्यक है, इसलिए इसी हिसाब से व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि यात्री रविवार रात 11 बजे इस्लामाबाद उतर जाएंगे। इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा विस्तृत नहीं थी। नवंबर में, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending