Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पंडित बिरजू महाराज के निधन से ग़मगीन बॉलीवुड, इन सितारों ने जताया दुःख

Published

on

Loading

भारतीय कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ने सोमवार को अंतिम सांस ली है। 83 साल के बिरजू महाराज का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। बिरजू महाराज लम्बे वक्त से बीमार थे और पिछले महीने से ही वो डायलिसिस पर भी थे। बिरजू महाराज के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बिरजू महाराज ने इंडस्ट्री की कई हीरोइनों को कत्थक सिखाया था और इसमें सबसे ऊपर माधुरी दीक्षित का नाम आता है। माधुरी दीक्षित ने बिरजू महाराज के निधन पर सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। इसी के साथ अनुष्का शर्मा ने भी बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी है।

माधुरी दीक्षित ने लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर बिरजू महाराज और अपनी एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘वो लेजेंड थे लेकिन उनके अंदर बच्चों जैसी मासूमियत भरी हुई थी। वो मेरे गुरु थे लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे डांस और एक्टिंग की बारीकियां समझाई थी। अपने मजेदार किस्सों को सुनाकर वो मुझे हंसाने से कभी भी नहीं चूकते थे।’

इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

बिरजू महाराज के निधन पर अनुष्का शर्मा ने उनकी एक तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसी के साथ अनुष्का ने एक टूटे हुए दिल की इमोजी भी बनाई है। अनुष्का के साथ-साथ काजोल, अदनान सामी, सुभाष घई और फिल्म निर्माता अशोक पंडित समेत कई लोगों ने बिरजू महाराज को याद किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending