Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान का एक ऐसा शहर जहां है हिंदुओं का दबदबा, दिवाली के दिन यहां होता है ये काम!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान में हिन्दुओं पर होने वाले अत्याचारों से पूरी दुनिया वाक़िफ़ है। यहां हिन्दू अल्पसंख्यक हैं जिसकी वजह से उनपर अत्याचार और जबरन धर्म परिवर्तन की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की पाकिस्तान मे एक शहर ऐसा भी है जहां हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिसालें दी जाती है। इस शहर का नाम है मीठी, जो मीठी थारपारकर जिले में स्थित है। यह शहर पाकिस्तान के लाहौर से करीब 875 किलोमीटर, जबकि भारत के गुजरात के अहमदाबाद से करीब 340 किलोमीटर दूर है।

मीठी की कुल आबादी करीब 87 हजार है, जिसमें से करीब 80 फीसदी लोग हिंदू हैं, जबकि पूरे पाकिस्तान में करीब 95 फीसदी मुसलमान हैं। इस शहर में जब भी किसी धार्मिक त्योहार या कोई सांस्कृतिक आयोजन होता है तो हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग उसमें मिल-जुलकर हिस्सा लेते हैं। मीठी में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही दिवाली और ईद मिल-जुलकर मनाते हैं। यहां हिंदू लोग मुहर्रम के जुलूसों में हिस्सा लेते हैं और  मुसलमानों के साथ रोजे भी रखते हैं। वहीं, हिन्दू धर्म का सम्मान करते हुए यहां के मुसलमान गाय को नहीं काटते और न ही बीफ खाते हैं।

इस शहर मे धार्मिक असहिष्णुता कभी भी देखने को नहीं मिली। इस शहर का क्राइम रेट पाकिस्तान के दूसरे शहरों के मुकाबले काफी कम है। इस शहर में कई मंदिर भी हैं, जिसमें सबसे प्रसिद्ध श्रीकृष्ण का मंदिर है। कहते हैं कि जब यहां के हिंदू मंदिरों में पूजा करते हैं, तब अजान के लिए तेज आवाज में स्पीकर नहीं बजाया जाता और नमाज के वक्त मंदिरों में घंटियां नहीं बजती। इस शहर ने पाकिस्तान मे हिन्दू-मुस्लिम एक एकता की नींव रखी है।

Edited by: -मानसी शुक्ला

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending