Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराज सुहैल देव को मानने वाला राष्ट्रवाद के साथ खड़ा होगा, परिवारवाद के साथ नहींः सीएम योगी

Published

on

हैलेट अस्पताल में सीएम योगी

Loading

अम्बेडकरनगर। यह क्षेत्र महाराज सुहैलदेव का ननिहाल है। बहराइच में महाराज सुहैलदेव ने सालार मसूद गाजी को हराया था। मैंने सुना है कि उनके किले पर कब्जा हो रहा है। 10 मार्च के बाद इसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। हम महाराज सुहैलदेव के नाम पर बहराइच में भव्य स्मारक और मेडिकल कालेज बना रहे हैं।

वहीं महाराज सुहैल देव के नाम पर राजनीति करने वाले उनके विचारों के विपरीत आचरण कर रहे हैं। महाराज सुहैल देव का अनुयायी गजनी और मोहम्मद गोरी के समर्थकों के साथ खड़ा नहीं हो सकता है। वह राष्ट्रवाद के साथ खड़ा होगा, परिवारवाद के साथ नहीं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर की कटेहरी और अकबरपुर विधानसभा में जनसभा में कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डा. लोहिया की पावन भूमि है। 1960 के दशक में यूपी के कई जनपदों में रामायण मेले की शुरुआत की थी। आज अपने को डा अम्बेडकर का अनुयायी कहने वाले रामभक्तों पर गोली चलाते हैं। लोहिया कहते थे कि सच्चे समाजवादी को संपत्ति और संतति से दूर रहना चाहिए। आज के सपा का नारा है, सबका साथ सैफई खानदान का विकास।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश में अराजकता फैलाई। इससे यूपी बदनाम होता गया और दंगे होते गए। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले दंगा, छिनैती और लूटपाट कराते थे, जिनके गुर्गे तमंचा रखते थे, आज वही हनुमान जी गदा लेकर घूम रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ज्यादातर परिवारवादी कारसेवा करते नजर आएंगे। यह भाजपा की वैचारिक विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली नहीं मिल पाती थी। आज सबको पर्याप्त और बिना भेदभाव के बिजली मिल रही है। पहले बिजली का भी मजहब होता था।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन सबको फ्री मिल रही है। अगर सपा बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में बिक गई होती। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के महीने में दो बार राशन मिला है। पहले राशन और गरीबों की योजनाओं का पैसा कहां चला जाता था। ये पैसा सपा के गुर्गे खा जाते थे।

इत्र वाले मित्र के पास चला जाता था। उससे पहले बसपा का हाथी के पेट में समा जाता था। जो राशन और गरीब कल्याण योजनाओं का पैसा खाते हैं, उन्हीं के लिए बुलडोजर है। उन्होंने कहा कि जो पहले हाथी से लड़े थे, वह दूसरी पार्टी से लड़ रहे हैं। हाथी जब वजन नहीं संभाल पाई तो साइकिल तो टूट ही जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा 2017 के पहले दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू लगता था। आज दंगाई डरता था। उसे मालूम है कि दंगा होगा तो क्या होगा। सम्मान सबको पर तुष्टीकरण किसी का नहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

साल में दो बार मुफ्त मिलेगा रसोई गैसः योगी

हमारी सरकार ने तय किया है कि 10 मार्च को फिर से सरकार बनने के बाद होली-दिवाली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो बार फ्री रसोई गैस दिया जाएगा। 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की बस में फ्री यात्रा, जन्म से स्नातक की शिक्षा के लिए 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपया, कन्या की शादी के लिए 51 हजार से बढ़ाकर अब 1 लाख रुपया दिया जाएगा। अगले पांच साल में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार से जोड़ा जाएगा। अभी 1 करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट दिया जा रहा है, इसे बढ़ाकर 2 करोड़ किया जाएगा। अन्नदाता किसान को सिंचाई के लिए फ्री में बिजली मिलेगी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending