Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दूसरे दिन इंफाल के सेकमई से शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा, बधाई देने पहुंचे लोग  

Published

on

Rahul Gandhi nyay yatra started from Sekmai in Imphal

Loading

इंफाल (मणिपुर)। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख व सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन इंफाल के सेकमई से शुरू की। इस दौरान उन्हें बधाई देने के लिए रास्ते पर लोग जमा दिखाई दिए। कांग्रेस नेता ने वोल्वो बस में यात्रा की शुरुआत की। बाद में गांधी ने कुछ दूरी तक पैदल भी यात्रा की।

इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। यात्रा मार्ग के किनारे कई लोग खड़े थे। उन्होंने राहुल की बस के व्यस्त इलाके से गुजरने पर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शिविर स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक ध्वजारोहण किया गया। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि यात्रा सेकमई से कांगपोकपी और फिर मणिपुर के सेनापति होते हुए रात में नागालैंड में रुकेगी।

बता दें, रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान गांधी ने कहा था कि मणिपुर के भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और भारत के प्रधानमंत्री आज तक आपके आंसू और आपसे गले मिलने नहीं आए। यह शर्म की बात है।

यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा था, ‘मैं 2004 से राजनीति में हूं। मैंने भारत के ऐसी जगह का दौरा किया, जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। 29 जून को राज्य का दौरा करने के बाद, मणिपुर अब मणिपुर नहीं रहा। यह विभाजित हो गया है। हर जगह नफरत फैली हुई है।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending