ऑफ़बीट
OMG! नाग ने निगला खुद से बड़ा नाग, फिर उगल भी दिया
पुणे। फूड चेन के अनुसार आमतौर पर बड़ा जीव छोटे जीव को अपना आहार बनाता है या यूं कहे कि शिकार कर उसे खा लेता है। मगर पुणे के मंचर में एक नाग ने दूसरे नाग को इसलिए उगल दिया क्योंकि उसने अपने से बड़े नाग का शिकार कर उसे निगलने का दुस्साहस किया था।
पुणे के मंचर में एक खेत में नाग निद्रा अवस्था में मिला। वह कोई हलचल नहीं कर पा रहा था, तभी वहां पास से गुजरनेवाले लोगों को लगा कि शायद नाग बीमार है। उसकी हालत देखकर लोगों ने सर्प मित्र की मदद ली।
सर्प मित्रों को बुलाया गया तो पता लगा कि नाग ने अपने से बड़े दूसरे नाग को समूचा निगल लिया था। इससे वह चल भी नहीं पा रहा था और नींद की हालत में था।
सर्प मित्र रशीद शेख जब खेत में आए तो उन्होंने देखा कि नाग अपने साइज के हिसाब से ज्यादा मोटा लग रहा है, तब उनके ध्यान में आया शायद नाग ने कुछ खाया है। जिसे वह हजम नहीं कर सका है।
नाग के पेट से दूसरे जीव को निकालने में सर्प मित्र ने नाग की मदद की, लकड़ी की मदद से धीरे-धीरे उसके शरीर को थप-थपाकर नाग का खाया निवाला बाहर निकालने में मदद की।
जब नाग ने अपने पेट से लंबे से नाग को बाहर निकाला तो इसे देखकर सब हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों के लिए ये काफी कौतुहल का विषय था। सभी ने पहली बार एक नाग को दूसरे नाग को इस तरह निगलते हुए देखा था।
नाग के मुंह से दूसरा नाग निकलता देखकर सभी को काफी हैरानी हुई। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया। नाग के पेट से दूसरा नाग निकलने के बाद नाग काफी हल्का महसूस कर रहा था। नाग को सर्प मित्र की मदद से जंगल में छोड़ दिया गया।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
ऑटोमोबाइल1 day ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल1 day ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर