Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG! तो क्या सच में शादीशुदा हैं सलमान, घर में घुसी लड़की ने किया दावा

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के घर उस समय हड़कंप मच गया जब एक गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक लड़की घुस गई। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही दोपहर करीब 12:30 बजे एक लड़की सलमान के बांद्रा स्थित घर गैलक्सी अपॉर्टमेंट में घुस गई।

उस वक्त गेट पर सिर्फ दो ही सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। अपार्टमेंट में घुसते ही लड़की सीधे छत की ओर भागी, उस समय लड़की के हाथ में धारदार पेचकस भी था। अंदर घुसते ही लड़की अपार्टमेंट की छत की ओर भागने लगी. लड़की के हाथो में धारदार पेचकस भी था।

छत की ओर भागते हुए लड़की चिल्ला रही थी ‘सलमान मेरे पति हैं…’  शोर सुनकर जब सलमान के कुक ने दरवाजा खोला तब तक लड़की छत पर जा चुकी थी। इस दौरान लड़की खुदकुशी करने की धमकी भी दे रही थी। आनन-फानन में सिक्योरिटी गार्ड ने फायर ब्रिगेड को बुलाया लिया। काफी मशक्कत के बाद उस लड़की को छत पर से उतारा गया।

लकड़ी के हंगामे के बाद से पूरे अपार्टमेंट में अब बस इसी लड़की की चर्चा है। इस हंगामे के बाद से ही पूरे गैलेक्सी अपार्टमेंट में इस लड़की को लेकर ही चर्चा हो रही है। हालांकि अब तक उस लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

 

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending