Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

दिल्ली में 6 महीने बढ़ाई गई पुरानी एक्साइज पॉलिसी, 5 दिन रहेगा ड्राई डे

Published

on

Old excise policy extended for 6 months in Delhi

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज बुधवार को पुरानी एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। साथ ही अधिकारियों को जल्द नई शराब नीति तैयार करने को कहा है। इन 6 महीनों के दौरान दिल्ली में 5 दिन ड्राई डे रहेगा।

जल्द नई शराब नीति तैयार करने का निर्देश

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से लाई गई आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया गया था। साथ ही सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के तैयार होने तक पुरानी शराब नीति को लागू किया गया था। हालांकि, अभी तक अधिकारियों की तरफ से नई एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हो पाई है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 6 महीने के लिए पुरानी शराब नीति को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

मनीष सिसोदिया की हो चुकी है गिरफ्तारी

खास बात है कि दिल्ली आबकारी नीति के कथित घोटाले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया भी आबकारी नीति के कथित घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं। सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी किया था। इसके बाद ईडी ने भी तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की।

6 महीनों में 5 दिन रहेगा ड्राई डे

महावीर जयंती

गुड फ्राइडे

बुद्ध पूर्णिमा

ईद अल-फितर

ईद अल-अज़हा

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending