Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जम्मू से 1500 अमरनाथ यात्री घाटी के लिए रवाना

Published

on

जम्मू से 1500 अमरनाथ यात्री घाटी के लिए रवाना

Loading

जम्मू से 1500 अमरनाथ यात्री घाटी के लिए रवानाजम्मू| अमरनाथ यात्रा के लिए 1,500 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था गुरुवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अब तक 1,87,903 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “लगभग 1,500 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था आज (गुरुवार) को भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।”

श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) कार्यालय के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार को 5,135 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पहलगाम में पारंपरिक पूजा की गई। इस पूजा के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए ‘छड़ी मुबारक’ को चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप, शेषनाग और पंचतरणी से होते हुए पवित्र गुफा तक पहुंचाया जाएगा।

इस तीर्थयात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों से अब तक 12 श्रद्धालुओं की जान जाने की सूचना है। 48 दिवसीय यह तीर्थयात्रा 17 अगस्त को समाप्त होगी।

इस साल अब तक 1,87,903 श्रद्धालुओं ने यात्रा की है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में काफी कम है। पिछले साल इसी अवधि में 2,65,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी।

नेशनल

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

दिल्ली में शराब नीति घोटाले से उपजे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है। केजरीवाल पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कह चुके हैं कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हर लोकतंत्र में जरूरी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के समय उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है।

केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कहा कि जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया गया और जिस समय लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया, जब आचार संहिता लागू हो चुकी थी। इससे साफ है कि एजेंसी बिना किसी कारण के जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही हैं। चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से ही उनकी गिरफ्तारी हुई है।

तिहाड़ जेल जाने के बाद केजरीवाल अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जेल प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। उनका दावा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन नहीं दे रहा है, जबकि वह लंबे समय से शुगर के मरीज हैं।

 

Continue Reading

Trending