Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ऑड-ईवन : दिल्ली में दूसरा चरण शुरू

Published

on

ऑड-ईवन : दिल्ली में दूसरा चरण शुरू

Loading

ऑड-ईवन : दिल्ली में दूसरा चरण शुरू

नई दिल्ली| दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के ऑड-ईवन यातायात फॉर्मूला का दूसरा चरण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से शुरू हो गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “ऑड-ईवन आज से शुरू होता है। चलिए सब हाथ मिलाएं और इसे सफल बनाने का संकल्प लें।”

ऑड-ईवन फॉर्मूला का मकसद प्रदूषण पर लगाम लगाना है। इस फॉर्मूले के तहत, शुक्रवार(आज) को केवल विषम नबंर जैसे 1,3,5 आदि नबंरों वाली कारों को सड़कों पर चलने की इजाजत होगी। इस नियम का पालन न करने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

ऑड-ईवन फॉर्मूला 30 अप्रैल तक सुबह आठ से रात आठ बजे तक लागू रहेगा, जिसमें रविवार का दिन शामिल नहीं होगा।

दूसरे चरण के लिए भी कमोबेश पहले चरण जैसे ही नियम लागू किए गए हैं। इस चरण में केवल एक नया नियम है और वह यह कि उन फॉर व्हीलर पर यह फॉर्मूला लागू नहीं होगा, जिनमें वर्दीधारी विद्यार्थी सवार हैं और जिन्हें महिलाएं चला रही हैं।

यह फॉर्मूला सीएनजी से चलने वाले सभी वाहनों, दुपहिया वाहनों, महिला दुपहिया वाहन चालकों और वीआईपी की कई श्रेणियों पर भी लागू नहीं होता है।

नेशनल

स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मौजूद रहे। सत्तारूढ़ी बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी को अमेठी का टिकट दिया गया है। उन्होंने 2019 में भी इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी।

नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने रोड शो किया जो करीब दो किमी लंबा था। यह भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गया। कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।नामांकन से पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा-पाठ किया।

इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद ईरानी ने कहा, ‘आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया। ‘मैंने राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के गौरव के लिए रामलला के चरणों में आशीर्वाद मांगा। साथ ही भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा कि मेरा सेवा भाव उनके जैसा ही हो।

बता दें कि हाईप्रोफाइल अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार ईरानी उम्मीदवार बनाई गई हैं। इस संसदीय सीट तीन जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के 24 ग्राम पंचायतों के 62 बूथ शामिल हैं।

Continue Reading

Trending