Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

सिर्फ मर्द ही नहीं औरतें भी निहारती हैं औरतों के ये अंग, कारण लेस्बियन होना नहीं, ये है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अक्सर लड़कों को लड़कियों को घूरते या निहारते हुए पाया जाता है। लेकिन अगर हम आप से कहें कि सिर्फ लड़के ही लड़कियों को या उनके अंगों को नहीं निहारते बल्कि खुद औरतें, औरतों के अंगों को निहारती हैं। एक सर्वे में पाया गया कि सिर्फ मर्द ही औरतों के ब्रैस्ट या हिप्स को नहीं घूरते बल्कि खुद औरतें भी औरतों के ब्रैस्ट और हिप्स को बड़े गौर से घूरती है।

डेली मेल की खबर के अनुसार, शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि महिलाएं भी दूसरी महिला के नाक-नक्श को नहीं देखतीं बल्कि उसके शरीर को देखतीं हैं। वैज्ञानिकों ने 36 पुरूषों के चेहरे पर एक उपकरण लगाया जो मिली सेकेंडस में यह बताता है कि वे किस चीज को कितनी देर तक देखते हैं। उन्हें दस अलग-अलग शरीर रचना वाली महिलाओं कि तस्वीर दिखाई गई और पाया कि उन्होंने महिलाओं के चेहरे के बजाय बडे ब्रेस्ट, पतली कमर और बडे हिप्स को देखने में ज्यादा समय बिताया।

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिंकन की ओर से किए गए इस अध्ययन में 29 महिलाओं को भी शामिल किया गया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं ने दूसरी महिला को निहारने के दौरान उनके चेहरे के बदले उनके हिप्स और ब्रेस्ट्स पर ज्यादा ध्यान दिया।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending