Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मुंह से ही प्रेग्नेंट हो गई महिला, इंसान के बच्चों की जगह पाल रही थे समुद्री जीव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वैसे तो मेडिकल जगत अपने आप में ही कई चमत्कार करने में सक्षम है, लेकिन कई बार मेडिकल जगत को ऐसे कई केस देखन को मिलते हैं जिससे वो आश्चर्यचकित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला मेडिकल जगत को हैरत में डाल रहा गया था, साउथ कोरिया से। इस मामले के अनुसार 63 साल की महिला मुहं से ही प्रेग्नैंट हो गई थी। खबर है कि महिला के मुंह में स्क्विड (समुद्री जीव) के 12 बच्चे पल रहे थे। घटना 2012 की है।

खबरों के मुताबिक महिला ने एक रेस्टोरैंट में कालामारी ऑर्डर किया था। कालामारी एक सीफूड होता है जो समुद्री जीव ‘स्क्विड’ से बनती है। महिला ने बताया कि जैसे ही उसने स्क्विड को मुंह में रखा तो उससे वो खाया ही नहीं गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्क्विड अधपका ही उसके सामने परोसा गया था। महिला ने जैसे ही उसके टुकड़े मुंह में रखे तो उसे अंदर से कीड़ों के काटे जाने का अहसास हुआ। कुछ दिनों में महिला के मुंह में काफी दर्द उठने लगा। डॉक्टर्स की जांच में रिपोर्ट हैरान करने वाली थी। जांच में पता चला कि महिला के जीभ और मंसूड़ों में 12 छोटे स्क्विड पल रहे थे। महिला से पूरी बात समझने के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि यह अपने तरह का पहला मामला है।

महिला ने जब अधपका स्क्विड खाया तो स्क्विड ने स्पर्म महिला के मुंह के टिशु में इंजैक्ट कर दिए। इसलिए महिला को काटे जाने का अहसास हुआ था। डॉक्टर्स ने बताया कि महिला के मुंह में पल रहे स्क्विड स्पर्मैटोफोर्स जापानी फ्लाइंग स्क्विड प्रजाति के थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending