Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इन तीन देशों के होते हुए कोई भी भारत को नहीं दिखा सकता आंख, जानिए कौन हैं वो देश

Published

on

Loading

भारत तेजी से उभरता हुआ देश है। वह वक़्त दूर नहीं जब भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति होगी। लेकिन, आपको पता ही है कि भारत अगल बगल दुश्मनों से घिरा हुआ है। भारत की तरक्की देखकर कई देश भारत के ऊपर निगाहें टेढ़ी किये हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत ने कुछ ऐसे मित्र भी कमाएं हैं जो भारत के ऊपर टेढ़ी नज़र किये देशो को सबक सिखाने के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे कुछ भी हो जाये ये देश भारत की सहायता के लिए हरदम खड़े रहते हैं।

साभार – INTERNET

जापान – जापान और भारत काफी लंबे समय से एक दूसरे के अच्छे मित्र है। भारत ने जापान से कई खतरनाक हथियार खरीदे है। नरेंद्र मोदी भी कई बार जापान जा चुके है और वह उनका बड़े अच्छे से स्वागत किया जाता है। जापान एक बहुत ही स्ट्रांग देश है और अगर कोई दुश्मन भारत को आंख दिखता है तो जापान ये बिल्कुल बर्दाश्त नही करता।

साभार – INTERNET

इज़राइल – जापान की तरह इज़राइल भी भारत का बहुत अच्छा मित्र है। भारत को जब भी किसी तरह की मदद की जरूरत पड़ी है, इज़राइल ने हमेशा साथ दिया है। भारतीय प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी कई बार इज़राइल जा चुके है और दोनों देशों के प्राइम मिनिस्टर्स के बहुत अच्छे संबंध है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग में इज़राइल ने भारत की बहुत मदद की थी।

साभार – INTERNET

रूस – जापान की तरह रूस भी भारत का बहुत अच्छा मित्र है। इन दोनों देशों के बीच कई आपसी समझौते हुए है। भारत को जब भी किसी तरह की मदद की जरूरत पड़ी है रूस ने हमेशा भारत का साथ दिया है। रूस और भारत एक साथ मिलकर कई हथियार भी बनाते है। भारत के पास ऐसे कई लड़ाकू विमान है जो उन्होंने रूस से लिये है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending