Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

निक ने किया खुलासा, बताया क्यों करने जा रहे हैं 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा से शादी!

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी आज की तारीख में हर दूसरे दिन सुर्खियों में आ जाती है। प्रियंका हाल ही में अपनी सहेलियों संग बैचलर्स मेट पार्टी में नजर आईं थीं जहां उन्हें दोस्तों संग जमकर मस्ती करते देखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रेमी जोड़ा 1 या 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकता है। शादी का यह समारोह तीन दिनों तक जोधपुर में चलेगा। शादी से महज कुछ दिनों पहले निक ने आखिरकार खुलासा कर दिया कि वह क्यों प्रियंका से शादी करने जा रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान निक ने बताया कि वह प्रियंका को अपने लिए सबसे परफेक्ट क्यों मानते हैं। इंटरव्यू में जब निक से पूछा गया कि उन्हें प्रियंका ही अपने लिए बेस्ट पार्टनर क्यों लगती है तो निक ने कहा, ‘क्योंकि उसके सामने मैं जैसा हूं वैसा ही रहता हूं।’

निक ने आगे कहा, ‘आपको अपने पार्टनर के साथ हमेशा ईमानदार रहना पड़ता है। यहीं से आपको रिलेशनशिप की खूबसूरती के बारे में पता चलता है और प्रियंका के साथ मैं ऐसा महसूस करता हूं।’

 

अगर बात प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो प्रियंका ने शादी के लिए सलमान खान फिल्म भारत को छोड़ दिया था। खबर है कि प्रियंका जल्द ही एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending