Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गर्भ से बाहर निकला बच्चे का हाथ डॉक्टरों ने वापस गर्भ में डाला, मौत बनी अंजाम

Published

on

Loading

गुरुग्राम। एक डॉक्टर को धरती पर ईश्वर के तुल्य माना जाता है क्योंकि डॉक्टर ही किसी की जान बचा सकता है। लेकिन एक घटना ऐसी सामने आई है जिसमें डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत की वजह से एक गर्भवती महिला के नवजात बच्चे की जान चली गई। गुरुग्राम के एक सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला लेबर पेन से तड़प रही थी। उसके बच्चे का हाथ गर्भ से बाहर आ गया तो डॉक्टरों ने बच्चे का हाथ वापस गर्भ में डाल दिया। इसके बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई।

पटौदी में दौलताबाद के निवासी जयदेव अपनी गर्भवती पत्नी सोनिया को गुडग़ांव के सिविल अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि खून की कमी से खतरा होने के कारण यहां डिलीवरी नहीं हो पाएगी। इसलिए महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया जाएगा। सोनिया को सिविल अस्पताल में ही तीन घंटे तक एक व्हीलचेयर पर दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कहकर बिठाए रखा। महिला असहनीय दर्द से तड़पती रही। इसी दौरान गर्भ से शिशु का एक हाथ बाहर आ गया। जब डॉक्टरों और स्टाफ को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने बच्चे के हाथ को गर्भ में अंदर डाल दिया।

जब महिला को सफदरजंग अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस में लिटाया गया तो उसकी डिलीवरी हो गई। डिलीवरी के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट किया। जहां उसके बच्चे की मौत हो गई।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending