Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आंचलिक पत्रकार सम्मेलन: महाभारत से लौटी ‘आज की द्रौपदी’ को देख कर महिलाओं को सीख लेनी चाहिए

Published

on

Loading

लखनऊ। 30 मई यानी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लखनऊ का सीएमएस ऑडिटोरियम गवाह बना नेशनल मीडिया क्लब द्वारा आयोजित कराए गए उत्तर प्रदेश के पहले भव्य आंचलिक पत्रकार सम्मेलन का। इस सम्मेलन का हिस्सा बने कई गणमान्य लोग, जैसे राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री। पूरे कार्यक्रम में लोग मंच पर उपस्थित गणमान्य लोगों के अमूल्य वचन सुनते रहे। लेकिन कार्यक्रम के ख़त्म होते-होते जब लोगों का उत्साह अपने गंतव्य की राहें खोज रहा था, तभी एक सुन्दर नाटक के मंचन ने सभी को उनकी जगह पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया।

मंच पर सुरभि सिंह द्वारा अभिनीत संगीत नाटक का नाम था ‘आज की द्रौपदी’। इस नाटक में द्रौपदी की कहानी कत्थक नृत्य के ज़रिए बड़े खूबसूरत तरीके से दिखाई गई थी। दिखाया गया कि कैसे द्रौपदी का जन्म हुआ, कैसे अर्जुन से प्रेम होने के बावजूद उसे 5 पतियों की पत्नी बनना पड़ा और अंत में कैसे एक स्त्री ने संसार के सबसे बड़े अपमान, ‘चीर हरण’ का सामना किया। इस पूरे नाटक की वास्तविकता ने लोगों को बांधे रखा। अगर पूरे आयोजन का आभूषण किसी अंग को कह सकते तो वो ‘आज की द्रौपदी’ ही होता।

हर खूबसूरत चीज़ का अंत होता है ताकि दोबारा उसकी शुरुआत और अधिक खूबसूरती से हो सके। इसी तरह आंचलिक पत्रकार सम्मेलन का भी अंत रात ढलते-ढलते हो गया। इस वादे के साथ कि अगले हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जब हम सब एक छत के नीचे इक्कठा हों तो सबकी समस्याओं का समाधान हो चुका हो।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending