Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

मुंबई। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुलायम सिंह यादव पेट संबंधी दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके 80 वर्षीय मुलायम सिंह को 3 दिन पहले ही डॉक्टरों ने अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है।

मुलायम सिंह के एक सहयोगी नेता ने कहा कि वे पेट संबंधी कुछ दिक्कतों से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मुलायम सिंह को डॉक्टरों की सलाह के बाद ही भर्ती कराया गया है।

उनके सहयोगी ने कहा कि मुलायम सिंह को आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज होने पर डॉक्टरों के आदेश के बाद ही फैसला लिया जाएगा। अभी मुलायम सिंह की हालत स्थिर है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending