Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जब मुलायम सिंह ने की थी मोदी के दोबारा पीएम बनने की कामना, दंग रह गए थे दिग्गज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह 82 साल की उम्र में निधन हो गया।
मुलायम अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहे। एकबार तो सदन में उनके बयान से उनके बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दंग रह गए थे।
16वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के दौरान संसद को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना था।
मुलायम सिंह ने कहा था, “मैं प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की। मुझे उम्मीद है कि सभी सदस्य फिर से चुनाव जीतकर सदन में लौटेंगे और आप (नरेंद्र मोदी) फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।”
मुलायम सिंह यादव ने ऐसे समय यह बयान दिया था जब तमाम विपक्षी नेता लोकसभा चुनाव (2019) में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए एक महागठबंधन बनाने की कोशिश करने के लिए दिल्ली में एकत्र हुए थे।
मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर और दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना कर एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था।
उनका यह बयान जिस समय में आया था, उस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लखनऊ हवाई अड्डे पर कथित नजरबंदी को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। मुलायम सिंह के इस संबोधन ने अखिलेश सहित सपा के कार्यकर्ताओं को चौंका दिया था।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending