Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बाप से ज्यादा शातिर निकला मुख्तार अंसारी का बेटा, नहीं आ रहा पुलिस के हाथ

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। अब्बास की तलाश में पुलिस की चार टीमें कई दिन से दबिश दे रही पर अपने मजबूत नेटवर्क से वह पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार है। पुलिस की दो टीमों ने लखनऊ में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक आशियाना, एफआईटावर और चिनहट में नौ स्थानों पर दबिश दी।

आशियाना में मुख्तार के गिरोह में रहे हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र कालिया के घर छापा मारा गया। चिनहट में माइकल के घर दबिश दी गई तो एफआई टॉवर में मुख्तार के एक करीबी के घर पुलिस ने तलाशी ली पर, पुलिस की यह कवायद भी फेल ही रही। वहीं दिल्ली, गाजीपुर और मऊ में भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सुभासपा से मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी पर एक लाइसेंस पर धोखाधड़ी से कई शस्त्र रखने का आरोप है। 12 अक्टूबर साल 2019 को लखनऊ के महानगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने अब्बास अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक अब्बास अंसारी ने साल 2012 में गन का लाइसेंस लिया था जिसके बाद शस्त्र लाइसेंस को दिल्ली वाले घर के एड्रेस पर ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद उन्होंने धोखाधड़ी से कई हथियारों की खरीद की। मामले में पेशी से गायब रहने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारन्ट जारी किया था।

अब्बास को पकड़ने के लिये पुलिस ने अब मुख्तार के करीबी रहे व अन्य गुर्गों का ब्योरा तैयार करने के बाद उनके यहां छापा मारना शुरू किया है। पुलिस वजीरगंज में तीन स्थानों पर मुख्तार के करीबियों पर भी नजरे रखे हुये हैं। दो दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लिये गये हैं पर, अब्बास पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है। एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव ने बताया कि मुख्तार के गुर्गों के यहां दबिश देने के अलावा दूसरे जिलों में भी पुलिस उसके ठिकानों का पता लगा रही है।

कोर्ट में अर्जी

पुलिस अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में है। इसके लिये कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिये उसने बुधवार को कोर्ट में अर्जी दी है। अब्बास लगातार फरार है। उसकी सम्पत्ति कुर्क करने का नोटिस भी दिया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending