Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस कार में थी जिलेटिन की छड़ें, उसके मालिक का मिला शव

Published

on

Loading

मुंबई। देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के पास मिली जिलेटिन से भरी जो स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन मृत पाए गए हैं।

उनका शव कलवा इलाके में मिला है। सूचना मिलने पर नौपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या जैसा ही लग रहा है।

हालांकि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी के बहुमंजिला आवास ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी की शाम को एक स्कार्पियो में 2.5 किलोग्राम जिलेटिन की बरामद हुई थीं। एसयूवी के अंदर एक पत्र भी था जिसमें कथित तौर पर अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई थी।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending