मुख्य समाचार
मोदी का राहुल पर निशाना, कहा-कुछ लोग उम्र के साथ नहीं सीखते
नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग उम्र के साथ सीखना नहीं चाहते हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह कई मुद्दों पर विपक्ष से सलाह-मशविरा नहीं करते। गुरुवार को मोदी ने लोकसभा में कहा, “कुछ लोग उम्र के साथ सीखते हैं और कुछ लोग नहीं।”
बिना राहुल का नाम लिए मोदी ने कहा कि उन्होंने 2013 में दागी सांसदों के चुनाव लड़ने के बारे में कांग्रेस सरकार द्वारा लाए जा रहे विवादास्पद अध्यादेश को फाड़ दिया था।
मोदी ने कहा, “अध्यादेश को तब फाड़ा गया जब माननीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ओबामा से मिलने अमेरिका गए हुए थे। कृपया बड़ों का सम्मान करना सीखें।” मोदी के भाषण के दौरान राहुल सदन में मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने मेजें थपथपाकर मोदी के भाषण का स्वागत किया। विपक्षी सांसदों ने विरोध में आवाजें उठाईं।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ईष्या महसूस कर रही है क्योंकि जो उन्होंने 60 सालों में नहीं किया वो हमने 2 साल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा, “वे चिंतित हैं क्योंकि हम बेहतर कर रहे हैं।”
मोदी ने अपने घंटे भर लंबे भाषण के अंत में साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आईए कंधे से कंधा मिलाकर चलें और देश के लिए कुछ करें। मैं नया हूं और आप अनुभवी हैं। आईए देश के लिए हम साथ मिलकर काम करते हैं। हम इसलिए एक दूसरे से लड़ते हैं कि हम डरते हैं कि कल अखबारों में हमारे बारे में क्या छपेगा। हम सबको साथ मिलकर काम करना चाहिए।”
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल3 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात