Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी ने पहले समुद्री शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

Published

on

मोदी ने पहले समुद्री शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

Loading

 

मोदी ने पहले समुद्री शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया 

मुंबई| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को पहले समुद्रीय भारत शिखर सम्मेलन (एमआईएस) का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र की अपार संभावनाओं की ओर वैश्विक निवेशकों का ध्यान आकर्षित करना है। मोदी ने कहा कि भारत के पास एक गौरवशाली समुद्री विरासत है और अब सरकार का प्रयास वैश्विक समुद्री क्षेत्र में अपनी स्थिति को पुनजीर्वित व बहाल करना है।

उन्होंने कहा, “समुद्री परिवहन परिवहन का सबसे व्यापक माध्यम बन सकता है। यह परिवहन का सबसे पर्यावरण अनुकूल माध्यम भी है।” मोदी ने कहा, “लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी जीवनशैली, परिवहन प्रणाली और व्यापार के तरीके से महासागरों की पारिस्थितिकी को नुकसान न हो।” प्रधानमंत्री ने समुद्री सुरक्षा, नौवहन की स्वतंत्रता, व्यापार के लिए समुद्री लिंक की सुरक्षा व हिफाजत, विकास एवं प्रगति के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, “समुद्री डकैती का खात्मा इस बात का बढ़िया उदाहरण है कि समुद्र वाले राष्ट्रों के संयुक्त प्रयासों से कैसे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।” इससे पूर्व, मोदी ने पोत संग्रहालय में समुद्र से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो समुद्री सेक्टर से जुड़े भारत के गौरव व इसकी भावी संभावनाओं को दर्शाती हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending