Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार के 2 साल निराशानजक: कांग्रेस

Published

on

Loading

800px-INC-flag.svg_

नई दिल्ली | कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्षो के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार अर्थव्यवस्था में सुधार सहित सभी मोर्चे पर विफल रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, “यह सरकार विज्ञापनों पर जीवित है। सरकार अर्थव्यवस्था में जान-फूंकने में पूरी तरह से विफल रही। रुपया का मूल्य गिर रहा है, महंगाई बढ़ रही है और रोजगार सृजन निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 10 करोड़ लोगों के लिए रोजगार का वादा किया था, लेकिन रोजगार सृजन की दर सालाना केवल 1.32 लाख है।”

राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “दो साल निराशानजक रहे। सरकार की बड़ी उपलब्धियों में सामाजिक तनाव, भाजपा नेताओं को उकसाना, अनावश्यक विवाद और सामूहिक हिंसा शामिल हैं।”

नेशनल

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक एक बाद एक झटके लग रह हैं। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है. कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है.

Continue Reading

Trending