Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

झारखंड में फिर नाबालिग के साथ दरिन्दगी, आरोपी इरशाद ने अगवा कर किया रेप

Published

on

Loading

रांची। झारखंड में नाबालिग के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में गढ़वा के बरडीहा इलाके के एक गांव से दलित नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी इरशाद खान के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि छह सितंबर की शाम इरशाद और उसके एक साथी ने उसे बाइक से अगवा किया।

रास्ते में ही दोनों ने उसे कुछ सुंघाया, उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो खुद के एक कमरे में बंद पाया। इसके बाद इरशाद ने परिवार को जान मारने की धमकी देकर और बंदूक का भय दिखाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की गई।

दो दिन बाद उसे बताया गया कि उसकी मां से बात हो गई है। तुमको मेरे आदमी मझिआंव छोड़ देंगे। अगर इस घटना के बारे में किसी और को बताया तुम्हें व तुम्हारी मां को मार देंगे। नौ सितंबर को एक लाल रंग की कार से उसे बकोइया-मझिआंव सीमा पर छोड़ दिया। वहां उसकी मां मौजूद थी। मां को अपहर्ता ने फोन कर बुलाया था।

कार में मौजूद लोगों के पास भी बंदूक थी वहां उतारने के बाद वह मां के साथ नानी के घर चली गई। वहां पहुंचने पर उसने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। पहले तो वह डर के कारण थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा रही थी। परिजनों के कहने पर वह रविवार को थाना पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending