Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गद्दार हैं स्वामी प्रसाद मौर्या: मायावती

Published

on

स्वामी प्रसाद मौर्य गद्दार, मायावती, कुशवाहा शाक्य और सैनी समाज

Loading

स्वामी प्रसाद मौर्य गद्दार, मायावती, कुशवाहा शाक्य और सैनी समाज

mayawati

लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने डैमेज कन्ट्रोल को आगे बढ़ाते हुए मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि बसपा में उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मायावती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य गद्दार हैं और निजी स्वार्थों के कारण पार्टी को धोखा दिया है।

लखनऊ में पार्टी के विधायकों की बैठक से पहले मायावती ने मीडिया से बातचीत में मौर्या पर लगाए गए अपने आरोपों को दोहराया और कहा कि वे अपने पूरे परिवार के लिए टिकट चाहते थे। उनकी मांग जब पूरी नहीं हुई तो उन्होंने पार्टी छोड दी और बेबुनियाद आरोप लगाए। आज की बैठक में बसपा अपने विधानमंडल दल का नेता तय करेगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending