मुख्य समाचार
आईफा में भी गूंजेगा ‘मेक योर फिल्म इन यूपी’ का संदेश
लखनऊ। फ्रांस के मशहूर कान्स समारोह के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ‘मेक योर फिल्म इन यूपी’ का संदेश स्पेन में हो रहे आईफा फिल्म समारोह में भी पहुंच रहा है। फिल्म विकास परिषद के सदस्य विशाल कपूर मुख्यमंत्री की नई फिल्म नीति को फिल्मकारों के सामने रखने के लिए आईफा में शामिल होने गए हैं। जाने से पूर्व यहां उन्होंने बताया कि इस बड़े मंच के जरिए उत्तर प्रदेश की नीति को दुनियाभर के लोगों के सामने रखकर लाकर सूबे में तरक्की की नई गाथा लिखी जाएगी।
कपूर ने बताया कि दुनियाभर में मुख्यमंत्री का संदेश तेजी से फैल रहा है और लोग इसे हाथों हाथ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकता है, क्योंकि यहां पर इस क्षेत्र में तमाम संभावनाएं मौजूद हैं। कपूर ने कहा कि सूबे के इन दर्शनीय पर्यटन स्थलों को जब फिल्मी परदे पर दिखाया जाता है तो लोग उस ओर आकर्षित होते हैं। यही यूपी की नई फिल्म नीति का मूल मंत्र है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में सरकार विकास के कार्यो के साथ ही फिल्म क्षेत्र के प्रोत्साहन पर भी लगातार काम कर रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भी इस नीति को न केवल सराहा है, बल्कि राज्य को इसके लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला है।
कपूर ने कहा कि फिल्म निर्माण बढ़ने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। आईफा एक ऐसा मंच है जहां पर सिनेमा, संस्कृति और पर्यटन को लेकर बड़ी चर्चा होती है। इस समारोह में बॉलीवुड की लगभग सभी हस्तियां शिरकत करती हैं, जिनमें से काफी सारे लोग यूपी से संबंध रखते हैं।
कपूर ने कहा कि ऐसे मंच पर उत्तर प्रदेश की फिल्म नीति के प्रचार से दुनियाभर में यूपी में आकर फिल्म निर्माण करने तथा सूबे में निवेश करने के लिए एक बड़ा संदेश जाएगा। इससे भविष्य में सूबे की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आ सकेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री के निर्देश में तैयार की गई फिल्म नीति की बारीकियों से आगंतुकों को अवगत कराया जाएगा।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल13 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल17 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद