Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मंदिर निर्माण पर मायावती ने उप्र सरकार की आलोचना की

Published

on

Loading

नई दिल्ली| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) को पत्थर एकत्र करने देने के लिए राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की आलोचना की। मायावती ने बुधवार को संसद के बाहर कहा, “उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार है। राज्य में स्थिति को नियंत्रण में रखना सरकार की जिम्मेदारी है। जब सर्वोच्च न्यायालय में फैसला लंबित है, तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कार्य को न होने दे।”

बसपा अध्यक्ष ने कहा, “अगर अयोध्या में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लघंन करने वाली कोई भी स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमेशा से मंदिर का निर्माण करना चाहता था। यह कोई नई बात नहीं है। केंद्र को अपने लोगों पर लगाम लगानी चाहिए।”

मायावती ने कहा, “जब बसपा सत्ता में थी, तो मैंने अयोध्या में ऐसा कुछ भी होने नहीं दिया, जिससे तनाव बढ़े।”

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रविवार को राम सेवक पुरम में दो ट्रक पत्थर पहुंचे। राम सेवक पुरम विहिप की संपत्ति है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending