Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स ने गर्लफ्रेंड को ढूंढ़ने के लिए चिपकाए 4000 पोस्टर

Published

on

Loading

कोलकाता। प्यार कभी समय या दिन तय करके नहीं होता। जब कोई आम एहसास आपको अचानक खूबसूरत लगने लगे तो समझ जाइए कि आप प्यार में हैं। ऐसा ही कुछ एहसास अचानक हुआ कोलकाता में रहने वाले एक शख्स को। इस शख्स को ट्रेन में साथ सफर करने वाली एक अनजान लड़की से एकतरफा प्यार हो गया। जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो लड़की अपने घर वालों के साथ घर चली गई। लेकिन लड़का उस लड़की के प्यार में पागल हो गया।

प्यार में पागल युवक ने लड़की को खोजने के लिए कोन्ननगर और बाली के बीच 4,000 पोस्टर लगवा दिए और एक सात मिनट का विडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया। इस यू ट्यूब विडियो में उसने लड़की को इस बात का संदेश दिया है कि वह उससे प्यार करता है और उससे मिलना चाहता है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, कोलकाता का रहने वाला 29 वर्षीय विश्वजीत पोद्दार एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। विश्वजीत राज्य पर्यावरण विभाग में काम करते हैं और घर से रोजाना ट्रेन में ही सफर कर ऑफिस आते-जाते हैं, लेकिन जुलाई में ट्रेन में सफर करते हुए उन्हें एक लड़की मिली जिसे देखते ही उन्हें उस लड़की से प्यार हो गया, लेकिन अंजान होने के चलते वह उससे कुछ कह नहीं पाए। इसीलिए अब उस लड़की को ढूंढने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया है।

लड़की को ढूंढने के लिए विश्वजीत ने एक फिल्म बनाई और शहर भर में इसके 4 हजार पोस्टर लगा दिये। वहीं पोस्टर में विश्वजीत ने अपना नंबर भी छपवाया है और फिल्म का यू ट्यूब लिंक भी दिया है। वहीं विश्वजीत के मुताबिक, ‘मुझे पता है लोग मुझे पागल समझ रहे होंगे, लेकिन मैं लड़की को बदनाम नहीं करना चाहता। बस वो लड़की तक अपने प्यार की बात पहुंचाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह पोस्टर लगाए हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending