Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेटी के साथ गंदा काम करने के बाद आरोपी रहने लगा था निराश, जेल में खुद को दे डाली ये खौफनाक सजा!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोच्चि के इदुक्की की पीरमाड़े सब-जेल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रेप के आरोप में जेल में कैद एक आरोपी में दाढ़ी बनाने वाले ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।

आरोपी का नाम वेंदीपेरियार है। उस पर अपनी ही बेटी के रेप का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले उसे कोर्ट से बेल मिल गई थी लेकिन बेल की शर्तों को पूरा करने के लिए उसके परिवार या करीबी दोस्तों में से कोई नहीं आया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी से रेप के बाद उसे बहुत पश्चाताप रहने लगा। निराशा में रहने की वजह से उसने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में जेल अधिकारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending