Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

Kushinagar: नाव के डूबने से हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की गई जान, 7 को बचाया गया

Published

on

Loading

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। कुशीनगर के नारायणी नदी में एक नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सात लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

uttar pradesh boat capsizes in gandak river in kushinagar three killed rkt  | Kushinagar Boat Accident: कुशीनगर में हुआ बड़ा हादसा, नारायणी नदी में  पलटी नाव, तीन लोगों की हुई मौत

बता दें कि कुशीनगर जिले खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास गंडक नदी में बुधवार सुबह नाव पलट गई। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। सभी लोग नाव से गंडक नदी के दियारा में खेती करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है।

Kushinagar Boat Accident big accident in Kushinagar ten drowned due to boat  capsizing many people died - उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नाव पलटने से दस  लोग डूबे, अब तक तीन युवतियों

इसी बीच आज बुधवार के दिन कुछ लोग खेती कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में 10 लोग सवार थे जिसमें 9 महिलाएं और एक 18 वर्षीय युवती थी। बीच मझधार में नाव पलटने से सभी लोग डूब गए। लोगों की कड़ी मशक्कत बाद 7 लोगों की जान बचा लिया गया जबकि तीन की मौके पर मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending