Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी से डरकर नहीं, इस वजह से प्रियंका गांधी नहीं लड़ रहीं वाराणसी से चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की सबसे वीआईपी सीट वाराणसी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर आखिरकार शुक्रवार को विराम लग गया। लंबे समय से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की चर्चा को दरकिनार करते हुए कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से अजय राज को पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतार दिया।

अजय राय के नाम की घोषणा के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल था कि प्रियंका गांधी इस सीट से आखिर चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं? अब इस मुद्दे पर प्रियंका ने बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने की असली वजह बताई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रचार करना है, क्योंकि यूपी में मेरी 41 सीटें हैं जिसमें मुझे पूरा जोर लगाना है. हमें प्रचार बहुत करना है. एक स्थान पर रहकर ऐसा संभव नहीं था।

बता दें कि 28 मार्च को रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से मजाकिया लहजे में कहा था कि वाराणसी से लड़ जाऊं क्या।

प्रियंका के इस  बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा होने लगी थी कि प्रियंका वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता और एमएलसी दीपक सिंह के दावे ने भी इस बात को बल दे दिया कि प्रियंका का वाराणसी से चुनाव लड़ना लगभग तय है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending