Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महाश्वेता देवी की हालत गंभीर

Published

on

सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी, हालत सोमवार को भी गंभीर, रेमन मैगसेसे पुरस्कार

Loading

सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी, हालत सोमवार को भी गंभीर, रेमन मैगसेसे पुरस्कार

mahasweta devi

कोलकाता| सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी की हालत सोमवार को भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एक डॉक्टर ने कहा कि 90 वर्षीया लेखिका पर पिछले सप्ताह उपचार का असर दिख रहा था, लेकिन रविवार के बाद उनकी हालत में गिरावट आई है।

डॉक्टर ने कहा, “उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे जाने की जरूरत है। हमें नहीं लगता कि इस वक्त उन्हें वेंटिलेशन से हटाया जा सकता है।” रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित लेखिका महाश्वेता देवी कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं और जुलाई की शुरुआत में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

महाश्वेता देवी का यहां के एक अस्पताल में विगत दो महीने से इलाज चल रहा है। साल 1996 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending