Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

Loksabha Election 2019: महाराष्ट्र के पोलिंग बूथ पर नक्सलियों ने किया विस्फोट, कोई घायल नहीं

Published

on

Loading

लोकसभा 2019 चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह से शुरू हो गयी है। हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर आने वाले समय के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार और सरकार को चुन रहा है। आगामी समय में कौन देश की कमान संभालेगा यह देश की जनता अपने मताधिकार से के उपयोग कर तय करेगी।मतदान के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। ऐसे में महाराष्ट्र के 7 सीटों पर सुबह से मतदान शुरू है।

लोग बढ़-चढ़कर चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच के बड़ी खबर आई है जहां महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एतापल्ली में एक मतदान केंद्र के पास नक्सलियों द्वारा विस्फोट किया गया है। हालांकि इसमें किसे के हताहत होने की खबर नहीं है। जाहिर है लोकसभा के महापर्व के चलते नक्सली नहीं चाहते कि लोग इस पर्व का हिस्सा बने और अपने मताधिकार का उपयोग करे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending