Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुरु हमें अंधकार से निकालकर प्रकाश में स्थान देता है: कुशाग्र वर्मा

Published

on

Loading

लखनऊ। शिक्षक ही व्यक्ति को सही से जीवन जीने और संघर्षों से लड़कर जीतना सीखाता है। शिक्षक का स्थान किसी भी व्यक्ति के जीवन में सर्वोपरि होता है। इसलिए कहा गया है कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं। गुरु का होना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन अंधकार में रहता है। गुरु हमारे अंदर ज्ञानरुपी दीपक को प्रज्वलित करके प्रकाश की ओर ले जाता है। 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाते हैं। यह दिन गुरुजनों के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

इस ख़ास मौके पर कुशाग्र वर्मा महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) ने कहा मैं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को प्रणाम करता हूं। इस दिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। गुरु ही ऐसा शख्स है जो हमें अंधकार से निकालकर प्रकाश में स्थान देता है। क्या अच्छा है क्या बुरा है इसका ज्ञान गुरु ही करता है। गुरु के स्थान को माता पिता से भी ऊपर रखा गया है क्योंकि माता-पिता हमें जन्म देते हैं। हमारा पालन पोषण करते हैं लेकिन गुरु हमें ज्ञान देता है। हम जब कभी भी किसी परेशानी में फंस जाते हैं तो गुरु ही ऐसा शख्स होता है जो हमें अपने ज्ञान रुपी प्रकाश से परेशानी से बाहर निकालता है।

उन्होंने कहा कि हमें किस मार्ग पर जाना है ये गुरु ही हमें बताया है। कबीरदास ने भी कहा है कि जीवन में कभी भी ऐसी परिस्थिति भी आती है जब भगवान और गुरु एक साथ खड़े हों तो हमें सबसे पहले गुरु के चरण छूने हैं। उसके बाद भगवान के चरण छूने हैं। इसलिए गुरु का सबसे अधिक महत्त्व हमारे जीवन में होता है क्योंकि बचपन से लेकर जब तक हम समझने वाले होते हैं। या फिर जीवन के अंत तक कोई न कोई एक शख्स हमारे साथ रहता है जो गुरु के रूप में हमारा मार्गदर्शन करता रहता है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending