Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने इस साल तीसरी लोकसभा सीट हारी, कैराना में रालोद की तबस्सुम हसन विजयी, गठबंधन खुश

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा सीट उपचुनाव परिणाम में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। विपक्ष की एकजुटता ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया। मार्च 2018 में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर भी भाजपा, सपा से हार गई थी। 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा की इस साल तीसरी हार है।

कैराना लोकसभा सीट उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन लगभग 40,000 से भी अधिक मतों से विजयी घोषित की गईं। भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह बुरी तरह पराजित हुईं।

राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव, मायावती, सोनिया गांधी, राजीव गांधी, सीपीआईएम, आप व अन्य सभी पार्टियों का शुक्रिया अदा किया।

कैराना लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह शुरू हुई थी। कैराना में सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आयी थीं। कैराना सीट पर कल 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था।

भाजपा की कैराना लोकसभा सीट उपचुाव से उम्मीदवार मृगंका सिंह ने कहा, कई मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया लेकिन कुछ हज़ार वोटों की वजह से गठबंधन के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। मैं उम्मीदवार को बधाई देना चाहती हूं। गठबंधन मजबूत हो गया है और अब हमें भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करनी है।

भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण कैराना सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। इस सीट पर रालोद से तबस्सुम हसन मैदान में हैं जिन्हें सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन भी प्राप्त है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, मैं उन सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने हमें वोट दिया। यह उन लोगों की हार है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं। जनता ने भाजपा को हरा कर उसे उचित जवाब दिया।

गौरतलब है कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे। हुकुम सिंह को इस चुनाव में कुल 565,909 मत मिले थे जबकि सपा की नाहिद हसन दूसरे नंबर पर रही थीं और उन्हें 32,9081 वोट मिले थे। बसपा के कुंवर हसन तीसरे स्थान पर आए थे और उन्हें 16,0444 वोट मिले थे।

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव से विपक्षी दलों का गठबंधन बना। (इनपुट आईएएनएस)

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending