Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में आयोजित हुआ अंतर्राज्यीय पर्यावरण सम्मेलन, वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में सोमवार चार जून को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से अंतर्राज्यीय पर्यावरण सम्म्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हर घर में एक पौधा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

यहां सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी और नीम का पौधा देकर किया गया। इस अवसर पर लोगों को यूपी रत्न, पर्यावरण मित्र रत्न, प्रगति रत्न, यूपी गौरव सम्मान, यूपी महिला रत्न और वरिष्ठ नागरिक रत्न से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में मीडिया जगत के 75 लोगों को भी सम्मानित किया है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रसेन वर्मा और हेमंत तिवारी प्रमुख हैं। इसके अलावा लखनऊ के चार बड़े अखबारों दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और नवभारत टाइम्स के प्रतिनिधियों ने भी अपने पुरस्कार ग्रहण किए।

 

इस आयोजन में पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरण विद अनिल प्रकाश जोशी, आईएएस एनपी सिंह, भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय के सलाहकार डॉ. अफरोज, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, इंडिया डेयरी के निदेशक गुरु प्रसाद, भारत सरकार के गीत नाट्य प्रसारण के उपनिदेशक डॉ. अशीष संतोषी जैसी हस्तियां मौजूद रही।

इस अवसर पर 25 लोगों को पर्यावण मित्र रत्न, 150 लोगों को प्रगति रत्न, 21 लोगों को यूपी रत्न, 25 लोगों को वरिठ नागरिक रत्न तो 21 लोगों को यूपी महिला रत्न से सम्मानित किया गया। इस सम्मलेन में बच्चों द्वारा पर्यावरण को समर्पित कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसका मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending