Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लॉकडाउन में मेयर ने जमकर की दारू पार्टी, गिरफ्तारी से बचने के लिए ताबूत के अंदर लेटा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पेरू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तंतारा कस्बे के मेयर जेमिए रोलांडो लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पकडे गए। यही नहीं चौंकाने वाली बात ये है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो पुलिस ने भी नहीं सोचा होगा।

दरअसल, मेयर अपने दोस्तों के साथ दारू पार्टी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची मेयर बचने के लिए अजीबोगरीब पैंतरा अपनाते हुए ताबूत में लेट गए।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर जेमिए रोलांडो ने लॉकडाउन के नियम तोड़कर दोस्तों के साथ शराब पी। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तांत्रेरा शहर में सोमवार रात उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। वह ताबूत में लेटे थे और उन्होंने मास्क लगा रखा था।

पुलिस के मुताबिक मेयर ने अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए कर्फ्यू, सामाजिक गड़बड़ी और कानूनों का उल्लंघन किया। पुलिस ने बताय कि गिरफ्तारी के समय भी वह नशे में थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह और उसके दोस्त शराब कहां पी रहे थे.

अधिकारियों का कहना है कि जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वह तुरंत ही ताबूत में लेट गए और उन्होंने उस वक्त मास्क लगा रखा था. काफी ड्रामेबाजी के बाद मेयर को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending