Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में दौड़ रहे हैं कपड़े के हाथी

Published

on

Loading

बांग्लादेश स्थित रोहिंग्या कैंपों में एक अजीब सा दृश्य देखने को मिलता है। यहां विशाल आकार के हाथी के पुतलों को घुमाया जा रहा है। दरअसल इस अनोखे खेल के जरिए रोहिंग्या शरणार्थियों को इस बात की ट्रेनिंग दी जा रही है कि अगर कभी हाथी उनके रिफ्यूजी कैंप में घुस आया तो उन्हें क्या करना है। पिछले छह महीनों में इंसानों और हाथियों के बीच चले इस संघर्ष में 10 लोगों की मौत हुई है।

एशियाई हाथी बांग्लादेश में संकटापन्न प्रजाति या endangered species हैं। वे सदियों से उसी राह से प्रवास पर जाते हैं जहां रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप लगे हुए हैं। इस ट्रेनिंग का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर और इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने किया था। इसका मकसद रिफ्यूजियों और जानवरों के बीच एक किस्म का सद्भाव पैदा करना है। साथ ही इसके जरिए लोगों को यह जानकारी भी मिल रही है कि जंगली हाथियों से टकराव रोकने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। इसके अलावा इस कवायद से एक तरफ जहां रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद होगी वहीं शरणार्थियों के आगमन से वातावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। यूएनएचसीआर और आईयूसीएन ने इसी मुद्दे पर काम करने के लिए एक टस्क फोर्स (TUSK FORCE) भी बनाई है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending