Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस अधिक शरणार्थियों को शरण देगा

Published

on

Loading

france-3-v3पेरिस। फ्रांस ने सीरिया से आने वाले अधिक शरणार्थियों को शरण देने का फैसला किया है। फ्रांस ने यूरोपीय देशों के साथ ‘एकजुट कोटे’ पर बनी सहमति के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।ग्रीस से 43 शरणार्थी 25 जनवरी को फ्रांस पहुंचने वाले हैं, जिनमें से 32 सीरिया के, आठ इराक के और तीन अफ्रीकी देश इरीट्रिया के हैं।

पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों में से एक के शरणार्थी के रूप में ग्रीस के जरिये यूरोप में प्रवेश पाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एथेंस में जांच बढ़ा दी है। फ्रांस की खुफिया सेवा भी शरणार्थियों की सघन जांच कर रही है।फ्रांस के प्रधानमंत्री मैन्युएल वाल्स ने ‘बीबीसी’ को बताया, “हम यह नहीं कह सकते कि युद्धग्रस्त सीरिया और इराक से भाग कर आए प्रत्येक शरणार्थी का यूरोप में स्वागत है।”गौरतलब है कि प्रतिदिन 2,000 शरणार्थी यूरोपीय देशों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वाल्स ने चेतावनी दी है कि शरणार्थियों की बढ़ रही संख्या से यूरोपीय संघ अस्थिर हो सकता है। फ्रांस ने अगले दो साल में 30,000 शरणार्थियों को शरण देने का वादा किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending