Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

Video: भीड़ में एक शख्स ने महिला पत्रकार के उस ‘अंग’ पर हाथ डाल दिया फिर….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक महिला रिपोर्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला पत्रकार एक मैच की कवरेज के दौरान लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी। महिला पत्रकार को वहां मौजूद लोगों में से एक शख्स ने गलत तरीके से पीछे से छूआ। शख्स की इस हरकत पर महिला रिपोर्टर भड़क गई और उसके सिर पर माइक दे मारा। महिला फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल की पत्रकार है। महिला का नाम मारिया फर्नेंडा मोरा है।

घटना 26 अप्रैल की है, जब मोरा मेक्सिको में ग्वाडलाहारा स्टेडियम के बाहर एक मैच की लाइव रिपोर्टिंग कर रहीं थी। कवरेज के दौरान उनके आस-पास दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। मोरा रिपोर्टिंग कर ही रहीं थी कि तभी दर्शकों की भीड़ में से एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से पीछे से छुआ। मोरा इस पर चुप नहीं रही और उन्होंने उस शख्स को माइक मारकर पीछे हटाया। मोरा ने 30 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल से इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी और स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending