मुख्य समाचार
कोलकाता फ्लाईओवर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24
कोलकाता| कोलकाता फ्लाईओवर हादसे में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 24 हो गई। सेना और आपदा प्रबंधन की टीमें मलबे से शवों व जिंदा लोगों को बचाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। यहां गुरुवार को निर्माणाधीन विवेकानंद रोड फ्लाईओवर का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें कई लोग और वाहन दब गए।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि शुक्रवार सुबह मलबे से दो और शव बरामद हुए और एक व्यक्ति अभी भी दबा हुआ है।
सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल(एनडीआरएफ) के साथ ही अग्निशमन विभाग और पुलिस गुरुवार रात भी बचाव कार्य में जुटी रही और शुक्रवार सुबह भी इसमें लगी रही।पुलिस ने आयुक्त ने कहा, “अब तक 23 शव बरामद हुए हैं, जबकि एक अभी भी मलबे में दबा हुआ है। मृतकों की संख्या अब 24 हो गई है।”
उन्होंने यह भी कहा कि मलबे को पूरी तरह हटाने और इलाके में यातायात सुचारु करने में अभी दो से तीन दिन और लगेंगे। एनडीआरएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटनास्थल को मलबामुक्त बनाने के लिए हाइड्रोलिक जेट की जरूरत है।अधिकारी ने कहा, “यह बहुत ही विशेष प्रकार की देखरेख के तहत होगा। इसके लिए एक हाइड्रोलिक जेट की जरूरत है।”
उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख, गंभीर रूप से घायल होने वालों को दो लाख और मामूली रूप से घायल होने वालों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए दो विशेषज्ञ टीमें भी गठित की हैं। ढाई किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर ‘जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युअल मिशन’ के तहत लंबे समय से बन रहा है। उम्मीद थी कि इसके निर्माण से बड़ाबाजार इलाके का जाम दूर हो जाएगा।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल7 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल11 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद