Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केरल चुनाव : वाम मोर्चा जीत की ओर, भाजपा का खाता खुलने के आसार

Published

on

केरल चुनाव : वाम मोर्चा जीत की ओर, भाजपा का खाता खुलने के आसार

Loading

केरल चुनाव : वाम मोर्चा जीत की ओर, भाजपा का खाता खुलने के आसार

तिरुवनंतपुरम| केरल में वाम मोर्चा सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है। राज्य की 140 सीटों में उसने 87 सीटों पर बढ़त बना ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहली बार यहां खाता खोलने की उम्मीद कर रही है।  राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 51 सीटों पर आगे है।

मार्क्‍सवादी कम्युस्टि पार्टी (माकपा) के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन ने इसे वाम मोर्चे के पक्ष में लहर करार दिया। अच्युतानंदन ने कहा, “यह जनादेश भ्रष्टाचार और महिलाओं के सम्मान की रक्षा में असफल रहने वालों के खिलाफ है।”

मुख्यमंत्री ओमन चांडी निराश दिखाई दिए। हालांकि, वह स्वयं पतुपल्ली सीट से आगे हैं। चांडी को गुरुवार सुबह पूरे आत्मविश्वास में देखा गया। उन्हें पूरा विश्वास था कि यूडीएफ सत्ता में बरकरार रहने में कामयाब रहेगी।  यूडीएफ को एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम के अलावा कोल्लम और त्रिशूर जैसे जिलों में करारा झटका लगा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के दिग्गज नेता ओ.राजगोपाल नेमोम सीट पर बढ़त बनाए हुए है। यदि उनकी जीत होती है तो वह केरल विधानसभा में प्रवेश करने वाले पहले भाजपा नेता होंगे। इसके अलावा, एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

राज्य के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ओमन चांडी, मार्क्‍सवादी नेता वी.एस.अच्युतानंदन और पिनारई विजयन आगे चल रहे हैं। राज्य में कुल 1,203 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है। अधिकांश एग्जिट पॉल में वाम मोर्चे की जीत का अनुमान लगाया गया था।

खेल-कूद

IPL 2024: नवाबों के शहर में आज लखनऊ से भिड़ेगी मुंबई, स्पिनर्स दिखा सकते हैं कमाल

Published

on

Loading

लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ में आज आईपीएल के 48 वे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। लखनऊ और मुंबई के बीच यह सीजन का पहला मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों में दिग्गज खिलाड़ियों की कमी नहीं है। हालांकि, मौजूदा फॉर्म को देखकर लखनऊ का पलड़ा भारी है।

मुंबई इंडियंस की टीम भले ही 5 आईपीएल खिताब जीत चुकी हो और पहले सीजन से टूर्नामेंट खेल रही हो, लेकिन एलएसजी के सामने उसकी दाल ज्यादा नहीं गलती है। दोनों टीमें अब तक चार बार आमने सामने हुई हैं। इसमें से तीन बार लखनऊ और एक बार मुंबई ने बाजी मारी है। यानी पलड़ा लखनऊ का भारी है। इस बार तो मैच भी लखनऊ में हो रहा है, ऐसे में मुंबई के लिए जीत दर्ज करना आसान भी नहीं होने वाला। खास बात ये है कि जब भी दोनों टीमें आमने सामने आई हैं, कभी भी 200 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना है। मुंबई ने लखनऊ के सामने अपना सबसे बड़ा स्कोर 199 रन का बनाया है, वहीं लखनऊ ने मुंबई के सामने 182 रन सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया है।

इकाना की पिच पर आईपीएल में स्पिनर्स ही हावी रहे हैं। यहां लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। यानी जिस टीम के स्पिनर्स यहां बेहतर खेल दिखाएंगे, वो टीम ​थोड़ा आगे रह सकती है। मैच आगे बढ़ता है तो टर्न भी बढ़ता है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल काम होता है। यहां पर बल्लेबाजों की अच्छी खासी परीक्षा होती है। दोनों टीमों का इस सीजन आज 10वां मैच रहेगा। एलएसजी 9 में से 5 जीत के बाद 10 पॉइंट्स लेकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। दूसरी ओर मुंबई 9 में से 3 जीत के बाद 6 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा।

एलएसजी: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदौनी , क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और मोहसिन खान।

Continue Reading

Trending