Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोर्ट से सहूलियत मिलने के बाद अब इस बात का रोना रो रहे केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के उप राज्यपाल’ अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाहों पर ‘पूर्ण अवैध नियंत्रण’ कर रखा है, जिसके कारण अधिकारी उनके आदेश को मानने से खुले तौर पर मना कर रहे हैं। ट्वीट की एक श्रंखला में केजरीवाल ने यह भी कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा अधिकारियों को कार्य करने से रोक रही है। उन्होंने कहा, सर्वोच्च न्यायालय में हारने के बाद भाजपा के उप राज्यपाल ने नौकरशाहों पर पूर्ण अवैध नियंत्रण कर लिया है। अधिकारियों से खुले तौर पर कहा जा रहा है कि वे दिल्ली सरकार के आदेशों का पालन न करें।

केजरीवाल ने कहा, क्या आपने कभी सुना है कि अधिकारियों ने खुले तौर पर कैबिनेट या मुख्यमंत्री के आदेश को मानने से मना किया हो? भाजपा इन्हीं कारणों से सेवाओं को अपने पास रखना चाहती है। पूरी दिल्ली को देखना चाहिए कि भाजपा कैसे शर्मनाक तरीके से गरीबों के घरों पर राशन पहुंचाने की योजना को रोक रही है। अगली बार वोट डालने से पहले इन चीजों को याद रखिएगा। खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त ने मंगलवार को घरों पर राशन पहुंचाने के प्रस्ताव को विधि विभाग को निर्दिष्ट कर दिया और कहा कि यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2003 के तहत आता है। यह कानून संसद द्वारा बनाया गया था।

एक खबर को साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह उप राज्यपाल और अधिकारियों के बीच रिश्तों को साबित करती है। उन्होंने कहा, यह साफ तौर पर दिखाता है कि अधिकारियों को कार्य नहीं करने के आदेश कहां से मिल रहे हैं। यह सीधी लड़ाई जनता और केंद्र सरकार के बीच की है। मैं दिल्ली के लोगों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। जनता की जीत होगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending