Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कर्नाटक: CM पद को लेकर बैठकों का दौर जारी, समर्थकों के बीच चल रहा पोस्टर वॉर

Published

on

Churning over CM post in Karnataka

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं राज्य में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थकों के बीच पोस्टर वॉर छिड़ी हुई है। दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को अगला सीएम बता रहे हैं।

सीएम पद के तगड़े दावेदार डीके शिवकुमार का आज जन्मदिन भी है। ऐसे में चर्चा है कि क्या कांग्रेस उन्हें जन्मदिन के गिफ्ट के तौर पर सीएम की कुर्सी देगी या फिर से अपने अनुभवी नेता सिद्धारमैया पर दांव लगाएगी।

पर्यवेक्षक आज पहुंचेंगे दिल्ली

कर्नाटक में विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक आज दिल्ली वापस लौटेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक बनाए थे, जिनमें सुशील शिंदे, दीपक बावरिया और जितेंद्र सिंह शामिल थे। इन पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से बात करके रिपोर्ट तैयार की है, जिसे आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान को सौंप दिया जाएगा।

शिवकुमार का दिल्ली जाना तय नहीं

डीके शिवकुमार से जब दिल्ली जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘अभी तक उनका दिल्ली जाना तय नहीं है।’ इस बयान से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले शिवकुमार ने बेंगलुरु के शंगरीला होटल में पार्टी विधायकों से मुलाकात की।

आज दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया

सोमवार को डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच सकते हैं।जहां वह पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें एकमत से प्रस्ताव पास करके सीएम चुनने की जिम्मेदारी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दे दी गई है। कर्नाटक में 18 मई को शपथ ग्रहण समारोह होना है।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending