Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

चार शादियां करने के दिन समाप्त, जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता: हिमंत बिस्वा सरमा

Published

on

Himanta biswa Sarma in hyderabad

Loading

हैदराबाद। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि देश में जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी और बहुविवाह खत्म हो जाएगा। तेलंगाना के करीमनगर में सरमा ने कहा कि भारत में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सोचा कि वे चार महिलाओं से शादी कर सकते हैं लेकिन, मैं कहता हूं कि तुम चार शादियां नहीं कर पाओगे। वे दिन समाप्त होने जा रहे हैं।

UCC जल्द होगा लागू

भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बंडी संजय कुमार द्वारा आयोजित हिंदू एकता यात्रा को संबोधित कर करते हुए सरमा ने कहा कि भारत में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) आने जा रही है और भारत को एक सच्चा धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने का समय भी आ गया है।

तेलंगाना में राम राज्य आने वाला है

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का नाम लिए बिना सरमा ने कहा कि तेलंगाना में राजा के शासन के स्थान पर राम राज्य आने वाला है। उन्होंने कहा कि राजा के पास सिर्फ पांच महीने बचे हैं। हमें तेलंगाना में राम राज्य चाहिए और यही हमारा लक्ष्य है। हिंदू सभ्यता के आधार पर हमें तेलंगाना में राम राज्य बनाना है। तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ओवैसी की आलोचना

सीएम सरमा ने एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की आलोचना करते हुए कहा कि हम असम में लव जिहाद को रोकने के लिए काम कर रहे हैं और राज्य में मदरसों को बंद करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। मैंने असम में 600 मदरसों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि इस साल 300 और मदरसों को बंद कर दूंगा।

भारत में राष्ट्रवाद और सनातन हमेशा रहेगा

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने टेलीविजन पर कुछ लोगों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे पर यह कहते हुए देखा कि देश में हिंदुओं के नाम पर अब और कुछ नहीं होगा। सरमा ने जोर देकर कहा कि जब तक सूर्य और चंद्रमा मौजूद हैं, भारत में राष्ट्रवाद और सनातन (धर्म) रहेगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरमा ने कहा कि एक राज्य में जीतने के बाद कांग्रेस अति उत्साहित हो रही है, जबकि भाजपा कई राज्यों में जीत के बाद भी कभी ओवररिएक्ट नहीं किया।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending