Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कंगना रनौत, करण जोहर और एकता कपूर को मिला पद्मश्री अवार्ड, सितारों ने जताई ख़ुशी

Published

on

Loading

बॉलीवुड के दिग्गज सितारे कंगना रनौत, करण जोहर और एकता कपूर को आज देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें परफॉरमेंस आर्ट के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया। अवार्ड को लेने के लिए ये हस्तियां दिल्ली रवाना हुए । दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में तीनो शामिल हुए।

परफॉरमेंस आर्ट क्षेत्र में मिला पद्मश्री अवार्ड 

बता दें कि इस अवार्ड की घोसणा पिछले साल 26 जनवरी को ही कर दी गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। भारत सरकार ने पद्मश्री लेने के लिए कंगना, करण और एकता को पहले ही निमंत्रण भेज दिया था। जानकारी के मुताबिक समारोह में एकता कपूर के साथ दिग्गज एक्टर और उनके पिता जीतेन्द्र भी मौजूद रहे।

कंगना को मिला पांचवा राष्ट्रिय पुरूस्कार 

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टा पर इस अवार्ड को पाने की ख़ुशी जताई है। इससे पहले अभिनेत्री को चार अन्य राष्ट्रिय पुरस्कार मिल चुके हैं। पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोसणा होने पर पिछले साल कंगना ने कहा था, ‘मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है। हर बेटी को … हर मां को … और उन महिलाओं के सपनों के लिए जो हमारे देश के भविष्य को आकार देंगी।’

एकता कपूर ने ट्वीट कर जताई ख़ुशी 

फिल्म निर्माता एकता कपूर ने भी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए ट्वीट किया कि ‘इंडस्ट्री में मेरी शुरुआत तब हुई जब मैं सिर्फ 17 साल की थी। मैंने लगातार सुना कि मैं ‘बहुत छोटी’, ‘बहुत कच्ची’ थी और चीजों को पूरा करना ‘बहुत जल्द’ था। वर्षों से मैंने महसूस किया है कि अपने सपनों को पूरा करना कभी भी ‘बहुत जल्द’ नहीं होता है और ‘बहुत छोटा’ होना शायद सबसे अच्छी बात है। आज, जैसा कि मुझे चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया है, मैं खुश हूं।’

Also Read-साउथ सुपरस्टार कमल हासन का बर्थडे आज, मुख्यमंत्री स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending