Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

साउथ सुपरस्टार कमल हासन का बर्थडे आज, मुख्यमंत्री स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अभिनेता और राजनेता कमल हासन को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। स्टालिन ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, मैं अपने प्रिय मित्र कलैग्नानी कमल हासन, भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उनसे अपनी अच्छी सेवाएं जारी रखने का अनुरोध करता हूं।

छह बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार वैरामुथु ने भी कमल हासन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। गीतकार ने ट्वीट किया, जैसे कलैग्नर करुणानिधि ने एमजीआर के बारे में कहा, मैं भी कमल हासन के बारे में कह सकता हूं, वह मेरे 40 साल से दोस्त रहे हैं।

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने भी कमल हासन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, उत्कृष्टता के प्रतीक अभिनेता के लिए आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! कमल हासन की विक्रम की यूनिट ने शनिवार शाम को फिल्म का फस्र्ट लुक जारी कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending