Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चौथे दिन कबीर सिंह ने की इतनी जबरदस्त कमाई, चौंक गए फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज

Published

on

Loading

मुंबई। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘कबीर सिंह’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिनों में 70.8 करोड़ का बिजनेस करने वाली शाहिद कपूर कि इस फिल्म ने सोमवार को कमाल कर दिया।

चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन देखकर ट्रेड एनालिस्ट भी चौंक गए। तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 17.5 करोड़ का बिजनेस किया है।

इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 88.37 करोड़ हो गया है। मंगलवार को फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

100 करोड़ कल्ब में पहुंचते ही ये फिल्म शाहिद कपूर की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी। इससे पहले सोलो हीरो के रूप में शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म आर…राजकुमार थी।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का बिजनेस किया था। वक्र फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास अभी कोई काम नहीं है।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि कबीर सिंह के बाद फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है। उनकी ये फिल्म हिट हो जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनके हाथ कोई बड़ी फिल्म आ सकती है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending